फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा.. दो पालियों में 65 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा मंगलवार को 65 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 10 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल की गृहविज्ञान की परीक्षा में 33 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में ही इंटर उर्दू विषय की परीक्षा में 12 परीक्षार्थियों में से 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटर कामर्स और भूगोल की परीक्षा में 30 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि चार ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया मंगलवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें