शाहबाद। दवा लेकर घर जा रही बुजुर्ग महिला बिटोला (67) चलती बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी गंगा प्रसाद ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपनी मां बिटोला को दवा दिलाने सीएचसी गए थे। दवा लेकर बाइक से घर लौटते समय उनकी मां को चक्कर आ गए। शाहबाद के आंवला रोड पर वह चलती बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल रेफर कर दिया। महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें रामपुर से मुरादाबाद और फिर बरेली ले गए। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई।
मां की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। गंगा प्रसाद ने बताया कि बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उन्होंने अपनी मां के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।