फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगरपुर बस्ती प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के पांच मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर में बनी बस्ती के घरों पर आपराधिक साजिश के तहत बुलडोजर चलवाने के आरोप में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से पांच मामलों में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने अगली तारीख 27 अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन

साल 2019 में डूंगरपुर में बनी बस्ती के कुछ लोगों ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर उनके आवासों पर जबरन बुलडोजर चलवा दिया गया था। साथ ही विरोध करने पर मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने बस्ती के लोगों की तहरीर के आधार पर सपा सांसद आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी के तहत आपराधिक साजिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
ये मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। सपा सांसद आजम खां के सीतापुर जेल में बंद होने के कारण इस प्रकरण के पांच मामलों में गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के पांच मामलों में कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए अगली तारीख 27 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें