फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमए ने हामिद अकादमी को सात विकेट से हराकर जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला स्तरीय अंडर-16 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डीएमए ने हामिद अकादमी को सात विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टूनामेंट शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 16 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच डीएमए और हामिद अकादमी के मध्य खेला गया। हामिद अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हामिद अकादमी की ओर से बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। मतीन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक पार नहीं कर सका। मतीन ने शानदार 56 रन बनाए। हामिद अकादमी की टीम ने 20 ओवर में 132 बनाए। डीएमए की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुश ने 4 ओवर 26 रन देकर 3 विकेट, नितिन ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट और भव्य ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। डीएमए की ओर से कुश ने बल्लेबाजी करते हुए 26 बॉल पर 44 रन बनाए जबकि, यशराज ने 42 और आरुष ने 26 रन बनाए। डीएमए की टीम ने 18.3 ओवर में निर्धारित लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार ने मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विवेक, शादाब, नितिन व अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें