फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समितियों के गठन में फर्जीवाड़ा के आरोप में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। क्षेत्र के खंडिया गांव की ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ पंचायत समितियों के गठन में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि बिना बैठक बुलाए हेराफेरी कर उन्होंने पंचायत समितियों का गठन किया था। पंचायत सदस्य ने मामले की शिकायत अफसरों से की। इस पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश के बाद पुलिस सक्रिय हुई। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

मामला सैदनगर विकासखंड क्षेत्र के खंडिया गांव का है। वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत चुनाव कराए गए थे। पंचायत चुनाव के बाद निर्माण कार्य समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल एवं प्रबंधन समिति के अलावा अन्य समितियों का गठन किया गया था। शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत सदस्य ध्यान सिंह का आरोप था कि खुली बैठक में पंचायत समितियों के अध्यक्ष बनाए गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद ग्राम प्रधान एवं सचिव ने साठगांठ कर फर्जी तरीके से समिति के अध्यक्ष बदल दिए। जिन सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई, वो सदस्य खुली बैठक में भी नहीं आए थे। ग्राम पंचायत सदस्यों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। शिकायत सही पाए जाने पर अफसरों ने अजीमनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। अफसरों से मिले आदेश के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान साबरी बेगम एवं पंचायत सचिव शकील अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें