फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकी निकलने के दौरान दो समुदायों के लोगों बीच हुई कहासुनी, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकल रही झांकी के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पथराव हो गया, जिसके मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मामला क्षेत्र के नबीगंज जदीद गांव का है। सोमवार देर रात गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से झांकी निकाल रहे थे। इस दौरान साउंड सिस्टम पर भजन भी बज रहे थे। गांव की एक गली में दूसरे समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को कहा, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया और मामला बढ़ने पर पथराव हो गया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से कुछ लोग भजन बजाते हुए गुजर रहे थे, इसी दौरान विवाद हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है, मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें