फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में मीट दुकानदानों के चबूतरों पर गरजी जेसीबी

Wed, 29 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने साप्ताहिक बाजार में मीट विक्रेताओं पर शिकंजा कसा और चबूतरों पर जेसीबी चलवाई। प्रदेश में अवैध बूचड़खानों पर सरकार के शिकंजा कसते ही नगर पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार ने भी साप्ताहिक बाजार में मीट विक्रेताओं पर शिकंजा कसा है। साप्ताहिक बाजार की नीलामी में मीट बाजार लगाने पर पाबंदी लगा दी है। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने साप्ताहिक बाजार में मीट विक्रेताओं के बनाए गए चबूतरों पर शिकंजा कसा है। पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका की जेसीबी बुलाई और चबूतरों पर उनकी मौजूदगी में जेसीबी गरजने लगी। जेसीबी गरजते ही चबूतरों को ध्वस्त कर दिया गया। यहां पर मीट की बिक्री पर रोक लगने से आसपास के लोगों में खुशी दौड़ गई।   बताते चलें कि पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष की बर्खास्तगी के पीछे मीट विक्रेताओं को लाइसेंस न देेकर दायित्वों का निर्वाह न करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें