फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव विचपुरी निवासी चंद्रपाल की पत्नी सुनीता (39) गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता थी। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। इस पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला और नवजात की मौत हो गई। मंगलवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
महिला के इलाज के प्रति कोई लापरवाही नहीं हुई है। महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. केके चहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें