फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक क्षेत्र में नाले में मिला युवक का शव, हत्या कर शव फेकने की आसंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक(रामपुर)। मिलक कोतवाली क्षेत्र में नाले में युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सीने पर मर्द शब्द गुदा है। पुलिस ने युवक की हत्या करने का शक जताया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के दुलीचंदपुर गांव में एक ग्रामीण ने नाले में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूमौके पर पहुंच गई। वहीं कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि नग्न अवस्था में एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र करीब तीस वर्ष के आसपास है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया था। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक के गले में काला धागा, एक अंगूठी, दाहिने हाथ में काला धागा और उसके सीने पर मर्द शब्द गुदा हुआ है। वहीं पुलिस युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें