फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी का निर्माण शुरु, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार लोगों को सीढ़ियां नहीं चढ़नी पडे़ंगी। विभाग ने एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की सुविधा देने के लिए एक स्थानों पर स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) लगाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रामपुर स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी न होने से बुजुर्गों व दिव्यांगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इनसे ट्रेन छूट जाती थी और भीड़ ज्यादा होने पर कई बार ये सीढ़ियों से गिरकर चोटिल भी हो जाते थे। प्लेटफार्म संख्या-एक से दो पर जाने के लिए बुजुर्ग, दिव्यांग व बीमार लोगों को सीढ़ियां चढ़ना एवं उतरना पड़ता था। जिसमें उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे की ओर से करीब दो वर्ष में कई विकास के कार्य कराए गए। यही नहीं यात्री सुविधाओं के विस्तार के क्रम में प्रतीक्षालय, वाईफाई सुविधा आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई। एक प्लेटफार्म से दूसरे पर सीढ़ी चढ़ने-उतरने में यात्रियों को परेशानी हो रही थी। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में कई बार यात्री विशेषकर बुजुर्ग गिर भी जाते रहे। उनकी तकलीफ को गंभीरता से लेते हुए प्लेटफार्म संख्या-एक पर दो वर्ष पहले स्वचालित सीढ़ी की स्थापना के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। सोमवार को स्वचालित सीढ़ी के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें