फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेटी पिता को दान करेगी लीवर, बच सकेगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। व्यापारी नेता का लीवर खराब होने के बाद अब उनकी बेटी अपने पिता को लीवर दान करने के लिए आई हैं। हालांकि, अभी तमाम औपचारिकताएं पूरी होना बाकी हैं।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी कमल किशोर रस्तोगी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं। उनका लीवर 75 से 80 प्रतिशत तक डैमेज हो चुका है। जिसके बाद चिकित्सकों ने लीवर बदलवाने की सलाह दी थी। ऐसे में उनके चचेरे भाई संजय रस्तोगी अपना लीवर देने के लिए तैयार हो गए थे, जिसके बाद उनके खून की जांच हुई। किंतु, दोनों का खून मैच नहीं हुआ। ऐसे में कमल किशोर रस्तोगी की बेटी आकांक्षा रस्तोगी अपने पिता को लीवर दान करने के लिए तैयार हो गई हैं। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि आकांक्षा रस्तोगी शादीशुदा हैं और उनकी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी से हुई है, जो मेरठ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अब बेटी अपने पिता को लीवर दान कर उनकी जान बचाएगी। हालांकि, अभी कुछ कागजी कार्रवाई होना बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें