फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की खुमारी में धीमा हुआ किशोरों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार से 12 से 14 साल के किशोरों को कोरोना के बचाव का टीका लगाया जा रहा है। तीन दिन टीकाकरण सत्र चलने के बाद मात्र पांच किशोरों ने ही टीका लगवाया है। इन किशोरों ने भी पहले दिन ही टीकाकरण कराया था, जबकि इसके बाद दो दिन में किसी किशोर को टीका नहीं लग सका है। होली का त्योहार पड़ने से तीन दिन में कम टीकाकरण होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए स्थानों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार ने अब 12 से 14 साल तक के बालकों व किशोरों के टीकाकरण की मंजूरी दे दी है। बुधवार को इस आयु वर्ग वालों का भी टीकाकरण शुरू हो गया। इसके तहत बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। बच्चों को पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। बुधवार से जिले में एक स्थान (महिला अस्पताल) पर टीकाकरण की शुरुआत की गई है। लेकिन, बुधवार को टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद मात्र पांच बालकों और किशोरों ने टीका लगवाया। वहीं, गुरुवार और शनिवार को एक भी बालक और किशोर ने टीका नहीं लगवाया। तीन दिन में मात्र पांच बालकों और किशोरों का टीकाकरण होने पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर स्थानों को बढ़ाया जाएगा। इसके बाद उम्मीद है कि टीकाकरण में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें