फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। रिश्तेदारी से घर लौट रहे साइकिल सवार किसान प्रेमपाल सिंह की बोलेरो की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का की कोशिश की। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उनके गुस्से को शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी प्रेमपाल सिंह (40) साइकिल से शाहबाद के भीतर गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में शाहबाद की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उनकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी। इसमें प्रेमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें