स्टांप चोरी के मामले में बिलासपुर क्षेत्र की डायमंड इनफ्रालैंड डेवलपर्स इंडिया कंपनी फंस गई है। 10.75 लाख की स्टांप चोरी के मामले में प्रशासन ने कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ स्टांप चोरी का वाद दर्ज करते हुए नोटिस जारी किया है।
शिकायत मिली कि खौदलपुर में एक डेवलपर्स कंपनी की ओर सेजमीन की खरीद फरोख्त की गई है, जिसमें स्टांप शुल्क कम अदा किया गया है। अफसरों की टीम ने मौका मुआयना किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि डेवलपर्स कंपनी की ओर से 10.75 लाख रुपये की स्टांप चोरी की गई है।
एआईजी स्टांप की ओर से डायमंड डेवलपर्स कंपनी के मिलक क्षेत्र के पट्टी बसंतपुर निवासी डायरेक्टर रणवीर सिंह को नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ स्टांप चोरी का वाद दायर किया गया है। एआईजी स्टांप अजय कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कंपनी के निदेशक के खिलाफ 10.75 लाख रुपये की स्टांप चोरी का वाद दायर किया गया है।