फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के बाद फॉरेसिंक टीम के साथ पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के पूरे लोटई का पुरवा गांव निवासी हरि प्रसाद के खेत में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक युवक का पांव मिट्टी से बाहर निकला देखा। यह जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मंगलवार की सुबह सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह, एसडीएम सदर रतीभान, नगर कोतवाल वीपी सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में खेत की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। मृत युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का गला रेता गया था। सीओ सिटी के मुताबिक युवक की कहीं हत्या कर यहां लाकर शव को खेत में गाड़ा गया था। सीओ ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 30 वर्ष है। वह बनियान व जांघिया पहने हुए है। दाहिने हाथ में कलावा बंधा है। पुलिस युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें