दस दिन से लापता रिक्शा चालक का शव शुक्रवार की सुबह को कोल्ड स्टरोज में मिला। इससे आसपास लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची ने जांच पड़ताल की। बाद में परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
उन्होंने ज्यादा नशा पीने के कारण मौत होने की आशंका जताई है। गंज थाना क्षेत्र के तीतरवाली पाखड़ निवासी शकील रिक्शा चलाता था। वह दस दिन पहले साथ घर से किसी काम से निकला था। उसके बाद वह घर पर नहीं पहुंचा। इस पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला।
गुुरुवार की रात को शकील के परिवार के लोग उसके दोस्त के घर पर पहुंच गए, जहां उससे शकील के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह दस दिन पहले माला टाकीज पर बने एक कोल्ड स्टोरेज के पास मिला था। इसके बाद शुक्रवार की सुबह को शकील के परिवार के लोग उसके दोस्त के साथ वहां पर पहुंच गए।
काफी तलाशने के बाद उसका शव मिला गया। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली प्रभारी नरेशपाल का कहना है कि परिवार के लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। इसके आने पर कार्रवाई की जाएगी।