नेशनल हाईवे पर पंजाब नगर बाईपास में बाइक सवार दो भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बड़े भाई की मौत हो गई।
छोटे भाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक से जानकारी लोगों ने परिजनों को मोबाइल पर सूचना दी तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। यह सगे भाई लखीमपुर जिले के थाना पसगमा के गांव मोहदियापुर के निवासी हैं।
मोहदियापुर (लखीमपुर) निवासी प्रदीप अपने छोटे भाई अवधेश के साथ काफी समय से नोएडा में रह रहा था। वहीं पर वह कपड़ों की सिलाई का काम कर रहे थे।
शुक्रवार की सुबह वह बाइक से नोएडा से अपने घर मोहदियापुर के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे पर पंजाबनगर बाईपास में सामने से आ रहा कोई वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर लगने से हाईवे पर गिरकर दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।