फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरन बजते ही पुलिस भागी बैंक

Sat, 23 Apr 2016 01:13 AM IST
Lalitpur
विज्ञापन
सायरन बजते ही पुलिस भागी बैंक - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार को सायंकाल छह बजे के लगभग कस्बे की एक राष्ट्रीय कृृत बैंक का अचानक सायरन बच गया। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल बैंक पंहुची, लेकिन बाद में पता चला की सायरन बैंक कर्मचारी से धोखे से बज गया था।
विज्ञापन

कस्बे के रानीपुरा मुहल्ले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक है। बैंक में प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को पूरे दिन का लेन-देन हुआ। इसके बाद शाम छह बजे के लगभग अचानक बैंक का सायरन बज उठा। सायरन के बजने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौके पर गए। वहां जाकर मालूम हुआ कि उक्त सायरन धोखे से बज गया था। जिस पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस संबंध में जब बैंक के शाखा प्रबंधक अशोक दीक्षित से जानकारी ली तो उनका कहना था कि कर्मचारी की गलती से सायरन बज गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें