फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला की हत्या

Fri, 26 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने एक और महिला की जान ले ली। महिला को जहर हत्या करने के मामले में भाई की तहरीर पर पति, सास और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव पदाली निवासी याकूब ने अपनी बहन नाजिया का निकाह गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंखेवालान निवासी महबूब से तीन साल पहले किया था।
विज्ञापन



बताया जाता है निकाह के कुछ समय बाद नाजिया को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट भी किया करते थे। आरोप है कि विवाद बढ़ जाने पर महबूब ने अपनी मां तसलीम जहां और दो बहनों के साथ मिलकर उसको जहर दे दिया। नाजिया के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर सुसराल वाले फरार हो गए।


आसपास के लोगों ने जानकारी नाजिया के मायके वालों को दी। मायकेवालों ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मेें रखवा दिया। मृतका के भाई ने बहन के पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंज प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि महिला को जहर देकर मार देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें