क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग की टीम ने नादौन और धनेटा में चेकिंग के दौरान 30 वाहनों के चालान काटे। कुछ वाहन चालकों से मौके पर ही 7900 जुर्माना वसूला। इसके साथ ही विभाग ने एक निजी बस को भी कब्जे में ले लिया है। विभाग के अनुसार यह बस पिछले कुछ समय से गैर कानूनी तरीके से सवारियां ढो रही थी। इसकी शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। आरटीओ हमीरपुर विक्रम महाजन ने बताया कि इस बस को कब्जे में लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।