फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधजली लाश छोड़कर भागे ससुरालिये

Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालियों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। इस बीच पहुंचे मायकेवालों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस बुला ली। ससुरालवाले अधजली लाश को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज है।
विज्ञापन



पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा नगला की गोंटिया का है। गांव निवासी राकेश कुमार गंगवार की शादी 11 वर्ष पहले बरेली जिले के मीरगंज के ग्राम करमपुर निवासी किशनदेव गंगवार की पुत्री प्रीती देवी गंगवार (30) से हुई थी। राकेश के दो बच्चे पुत्री तनु और पुत्र देव हैं।


रविवार सुबह प्रीति की ससुराल में ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रीति के पिता किशनदेव का आरोप है कि राकेश ने परिजनों की मदद से प्रीति को जलाकर मार डाला। आरोपी लोग मायकेवालों को सूचना दिए बगैर पीलाखार नदी पर अंतिम संस्कार कर रहे थे। सूचना पर मायकेवाले मौके पर पहुंचे। पुत्री की मौत की वजह ससुरालवालों से पूछी।
विज्ञापन



जवाब न देने पर मायकेवालों ने श्मशान घाट पर ही हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने केमरी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को पुत्री को जलाकर मार डालने की सूचना दी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी ससुरालवाले अधजली लाश छोड़कर फरार हो गए।


पुलिस ने फिलहाल एनसीआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता ने अभी रिपोर्ट नहीं लिखाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें