फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देने वाला फर्जी टीसी पकड़ा

Tue, 28 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
फर्जी टीसी
विज्ञापन
 खुद को टीसी बताकर एक परिवार से  रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर रुपये हड़पने और युवती पर शादी का दबाव डालने वाले युवक को पीड़ितों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी ताहार सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले वह किसी काम से ज्वालानगर आया था। इस दौरान उसकी अजय कुुमार नाम के एक युवक से जान पहचान हो गई थी। जहां उसने खुद को रेलवे में  टीसी बताया था। जान पहचान हो जाने के बाद फर्जी टीसी ताहार सिंह के घर पहुंच गया। जहां उसने पीड़ित की बेटी की नौकरी रेलवे में लगवाने की बात कही। युवक की बातों पर विश्वास करके पीड़ित ने उसको पचास हजार रुपये व कागजात दे दिए थे। 

बचे एक लाख रुपये काम होने के बाद देने के बात हो गई थी। आरोप है कि युवक पीड़ित की बेटी के नाम पर  एक स्कूल व कंप्यूटर सेंटर उसके नाम कर देने की बात कहकर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना कर देने फर्जी तरह से फंसवाने की धमकी भी दे रहा था। युवती ने सारा मामला अपने परिवार के लोगों को बताया। जहां परिवार के लोगों ने उसको किसी तरह से घर पर बुला लिया। उसके बाद आरोपी युवक की पिटाई कर उसको सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें