फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Tue, 28 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
बवाल
विज्ञापन
मोहल्ला ब्रह्मपुरा में बाइक खड़ी करने को लेकर समझौता के लिए बैठे दो पक्षों में मारपीट होने के बाद फायरिंग हो गई। इस दौरान दो लोगों को मामूली रूप से छर्रे लगे हैं। दोनों घायलों का मेडिकल कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। ऐसा लग रहा है कि छर्रे लगने की घटना को प्लांट किया गया है। मामले की जांच कराने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रेमनगर के मोहल्ला ब्रह्मपुरा में शोबी और जुनैद पठान उर्फ लकी शाह में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के घर आमने-सामने हैं। सोमवार को इसी मसले के समझौते के लिए शोबी और लकी शाह बैठे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसे लेकर मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। शोबी का आरोप है कि लकी मोहल्ले में दादागीरी करता है। समझौते के लिए बुलाकर उसने गोली चला दी। गोली से उसके रिश्तेदार साबिर उर्फ बाबी और कल्लू जख्मी हुए हैं। दोनों के बारह बोर से छर्रे लगे हैं। जबकि लकी का कहना है कि शोबी के यहां सट्टे का काम होता है। इसलिए उसके दरवाजे पर आने-जाने वालों का तांता लगा रहता है। रविवार को रास्ते में बाइक खड़ी करने के लेकर उनके भाई से शोबी की कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर शोबी ने उसके घर पर चढ़ाई कर दी। बाद में वह गोली लगने की घटना प्लांट करके थाने पहुंच गया।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें