फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार ने तोड़ा दम

Fri, 15 Dec 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
भूरा का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन

डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी प्रताप सिंह अपने भाई भूरा व रिश्तेदार कृष्णा के साथ उत्तराखंड रिश्तेदारी में गए थे। जहां से तीनों बुधवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में स्वार-बाजपुर मार्ग पर मानपुर तिराहे के निकट मुरादाबाद की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि डंपर चालक मौके से गया। हादसे में घायल भूरा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मसवासी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये सीएचसी भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल प्रताप सिंह की ओर से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें