फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में गुरुवार को सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया हैं।
विज्ञापन

रोहाखी गांव में तेजू राम के घर के सामने सरकारी हैंडपंप हैं। गुरुवार को तेजू के पड़ोसी सुरेश राम के घर के बच्चे हैंडपंप को चलाकर पानी बर्बाद कर रहे थे। यह देख तेजू की पत्नी चिंता बच्चों को फटकारने लगी। इसी दौरान सुरेश एवं उसके भाई अवधेश मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी ड़डे लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट की घटना में एक पक्ष के तेजू(62), एवं उसकी पत्नी चिंता (58) तथा दूसरे पक्ष के सुरेश(50), एवं उसका भाई अवधेश(46) घायल हो गए। लोगों ने घायलों को शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें