फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जशीट दाखिल अब होगी गैगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। पायल हत्याकांड में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था लेकिन उसके बाद दोनों लोग आपस में बात किया करते थे। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी किनारे से बरामद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज,ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड में फरार चल रहे आखिरी नामजद आरोपी ताहिर को बरेली एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें