फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर तमंचा दिखाकर लूट

Fri, 02 Feb 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शाहबाद गेट पर युवक को तमंचा दिखाकर हुई लूट की घटना के बाद जानकारी करती पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
 
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बैंक में रुपये जमा करने आए युवक को तमंचा दिखाकर नकली नोट थमाकर 24 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला,लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका। 

लूटपाट का यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह गेट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शौकत अली रोड निवासी अब्दुल समद गुरुवार की शाम को अपने पिता के खाते में 24 हजार रुपये जमा करने आया था। बताया जाता है कि उसके पीछ दो युवक भी आ गए उससे कुछ देर बातचीत की और फिर अब्दुल समद को लेकर बैंक के बाहर आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान अब्दुल समद से दोनों युवकों ने नोट बदलने की बात कही,जिस पर युवक राजी हो गया। इसके बाद बदमाशों ने गली में ले जाकर उस पर तमंचा तान दिया और फिर उसे नकली नोटों की गड्डी थमा दी और उससे 24 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैंक की सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। 
विज्ञापन


मगर, दोनों बदमाशों की कोई पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि दोनों बदमाश उसे लालच देकर पहले गेट के बाहर गली में ले गए,जहां उसने नोट बदलने के बहाने नकली नोट थमा दिए और असली 24 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें