फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक के चार हत्यारोपी धरे

Fri, 02 Feb 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लूट के बाद ई रिक्शा चालक की हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शाहबाद क्षेत्र के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई ई रिक्शा भी बरामद कर ली है। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आगापुर का मझरा गांव निवासी नन्हे की लाश क्षेत्र रामी की मंडैया गांव के पास जंगल में बुधवार को मिली थी । पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। नन्हे 23 जनवरी को मजदूरी के लिए निकला था,लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। वह तभी से गायब था।
विज्ञापन


परिवार के लोग नन्हे की तलाश पिछले काफी समय से कर रहे थे। उसकी गुमशुदगी भी गायब होने के अगले दिन 24 जनवरी को ही सिविल लाइंस थाने में दर्ज करा दी गई थी,लेकिन सप्ताह भर बाद भी नन्हे का कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस को मौके से ई रिक्शा भी नहीं मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को एसपी के सामने पेश किया गया।

एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि नन्हे की हत्या के मामले में शाहबाद क्षेत्र के मंगोली गांव निवासी विष्णु, सतीश, शांति और अमित हैं। एसपी ने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इन सभी बदमाशों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह लोग लूट की साजिश रच रहे  थे। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इन लोगों के पास लूटी गई ई रिक्शा के साथ ही नन्हे की पेंट भी बरामद की है। बदमाश नन्हे की पेंट भी ले  गए थे। चारों बदमाश शातिर किस्म के हैं। यह लोग किराए पर ई  रिक्शा लेकर चले जाते थे और  फिर लूटपाट कर लेते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें