फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बज्र वाहन गड्ढे में पलटा, बंदी समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वज्र वाहन गड्ढे में पलटा, बंदी समेत सात घायल
विज्ञापन

रामपुर। पुलिस का वज्र वाहन नैनीताल रोड पर पहाड़ी गेट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे खलबली मच गई। घटना में एक दरोगा समेत छह जख्मी हो गए। बंदी को भी चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज कराया और फिर प्राथमिक इलाज के बाद इन सभी की छुट्टी कर दी गई। बंदी को वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन का एक वज्र वाहन जिला कारागार में बंद मऊ निवासी सुरजीत सिंह उर्फ गुड़वा को ला रहा था। उस कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। रामपुर पुलिस वज्र वाहन के जरिए मऊ कोर्ट में पेशी के बाद सुरजीत को लेकर गुरुवार की रात वापस जिला कारागार आ रही थी। वज्र वाहन के पहाड़ी गेट के पास पहुंचने पर अचानक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। वाहन अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा पलट गया। इससे वाहन में सवार पुलिस कर्मियों में चीखपुकार मच गई। इस बीच मामले की जानकारी देर रात में ही पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद गंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस घटना में घायल हुए बंदी सुरजीत के अलावा दरोगा रामप्रकाश, सिपाही जोगेंद्र पाल, जोगेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह समेत अन्य को अस्पताल लाए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को छुट्टी दे दी गई। बाद में पुलिस बंदी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल ले गई। घटना के बाद पुलिस में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें