फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्प प्रदेश पुलिस ने हाथरस में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री

Sat, 17 Jun 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
old gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की पुलिस ने सिकंदराराऊ के नई बस्ती इलाके में छापेमारी कर तमंचा फैक्ट्री पकड़ ली और सिकंदराराऊ पुलिस देखती रह गई। एमपी पुलिस ने गुरुवार को सिकंदराराऊ की नई बस्ती में छापा मारा और यहां से मंगल सिंह के घर में बने हुए 10 और अधबने कई तमंचे बरामद किए। यही नहीं मंगल सिंह के घर से पुलिस को अवैध हथियार बनाने के कई औजार भी मिले, जिन्हें एमपी पुलिस अपने साथ ले गई।       
विज्ञापन


ग्वालियर पुलिस के अधिकारी योगेंद्र जादौन के मुताबिक उत्तरप्रदेश से अवैध हथियारों की तस्करी चंबल के जरिए लगातार हो रही है। मुरैना में 14 जून को पकड़े गए फीरोजाबाद के तस्कर से ग्वालियर पुलिस ने 355 तमंचे बरामद किए थे। पूछताछ में उसने बताया कि हाथरस में बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने का काम होता है। तस्कर से मिली जानकारी के बाद एमपी पुलिस ने हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके की नई बस्ती में छापा मारा और मंगल सिंह को मय तमंचों के गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

इस बारे में जब सिकंदराराऊ कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से इंकार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि दूसरे राज्यों की पुलिस आकर यहां हो रहे अपराधों को न केवल सामने ला रही हैं बल्कि कानून के मुताबिक कार्रवाई भी कर रही हैं। वहीं जिले की पुलिस सबकुछ जानकर भी अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें