फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर ।पत्नी के मायके ही आने से परेशान चले युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव दलेल नगर निवासी अशोक का विवाह कुछ समय पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर निवासी एक युवती से हुआ था।शादी के कुछ दिनो के बाद महिला अपने मायके चली गई थी। उसके बाद वह लौटकर नही आ रही थी। वह एक दो बार उसको बुलाने के लिए ससुराल भी गया था। तभी से वह परेेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देखकर परिवार के लोगों मेें कोहराम मच गया। आसपास के लोग मौँके पर एकत्र हो गए। उसके बाद दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।बाद में सूचना के बाद पुलिस भी आ गई।जहां आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद चली आई। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर अजीमनगर इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार यादव का कहना है कि उनको इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें