फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे चलेगी पंचायत चुनाव की मतगणना

Thu, 10 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए मतगणना का काम दिन-रात चलेगा। 24 घंटे के भीतर मतगणना निपटा लेने का टारगेट रखा गया है। साफ किया गया है कि मतगणना कर्मी किसी भी तरह की कोई चूक न बरतें। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान का काम संपन्न हो चुका है। अब मतगणना की बारी है।
विज्ञापन



मतगणना 13 दिसंबर को होनी है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। तैयार प्लान के मुताबिक मतगणना का काम 24 घंटे के भीतर निपटा लेने को कहा गया है। मतगणना स्थलों पर 12 घंटे की शिफ्ट रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में कर्मचारी अलग-अलग लगेंगे। कर्मचारियों को ड्यूटी प्रदान कर दी गई है।


एआरओ और मतगणना पर्यवेक्षकों को भी लगाया गया है। मतगणना स्थल पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने को कहा गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने कोकहा है। मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण डुंगरपुर स्थित मंडी में शुक्रवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना में नियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। सुबह 11 बजे पहली मीटिंग की ट्रेनिंग होगी। उन्होंने सभी कर्मियों से मतगणना की ट्रेनिंग में हिस्सा लेने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें