फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू के 25 केंद्रों में होगा कोरोना वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल रोहडू़ के 25 केंद्रों में कोरोना वैक्सीनेशन की गई। इस दौरान 45 वर्ष के अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। उपमंडल प्रशासन ने 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों टीका लगवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि सोमवार को रोहडू़ उपमंडल के तहत जुब्बल और सरस्वती नगर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वती नगर, सिविल अस्पताल जुब्बल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांदल, भोलाड़, झड़ग-नकराड़ी और बघाल में टीकारण होगा।
तहसील रोहडू व टिक्कर के तहत सविल अस्पताल रोहडू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्कर, पुजारली तीन, धराड़ा, समरकोट, कटलाह, उपस्वास्थ्य केंद्र सिदरोटी, दलगांव और नसारी में टीकाकरण किया जाएगा। चिड़गांव जांगला और डोडरा क्वार तहसील के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू, क्वार, जांगला, बडियारा, गुशाला, दियुदी,डोडरा, उपस्वास्थ्य केंद्र दली, कुलगांव भंफड में लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। एसडीएम रोहडू़ कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुण् 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोग समय पर टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें