फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाने से हुई थी खरशाली के युवक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। उपमंडल के खरशाली गांव से युवक की मौत के मामले से पर्दा उठ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई थी। हालांकि परिजनों समेत क्षेत्र के लोग युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठा चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

खरशाली का महेंद्र 19 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद 70 दिन बाद एक भेड़ पालक ने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर करीब युवक का शव पेड़ में लटका देखा। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञ की टीम से शिमला में करवाया था। करीब एक सप्ताह से मौत की अनसुलझी गुत्थी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण फंदा लगाना सामने आया है। मगर युवक मौत के पीछे अभी भी कई सवाल खड़े रह गए हैं।
मामले की जांच कर रहे चिड़गांव पुलिस थाना के प्रभारी और आईओ एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि पोस्टमाटम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना सामने आया है। अगर आवश्यकता हुई तो पुलिस अब फंदा लगाने के लिए प्रयोग किया गया रस्सा और उसके कपड़ों को फोरेंसिंक लैब भेजेंगे। आत्महत्या के कारण का पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें