फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की राहत के बाद जिले में शनिवार को फिर एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में एक दिन की राहत के बाद शनिवार को एक और व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में तीसरी लहर में अब तक कुल 2970 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जनवरी के बाद फरवरी में जिले में कोरोना से राहत का दौर शुरू होने लगा। फरवरी और मार्च माह में संक्रमितों से अधिक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या आ रही थी। दो अप्रैल को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले शून्य हो गए थे लेकिन, गुरुवार को दस दिन की राहत के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद शुक्रवार को फिर एक बार राहत भरी खबर आई। शुक्रवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में संक्रमित की संख्या शून्य रही लेकिन, शनिवार को एक दिन की राहत के बाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती को होम आइसोलेट कर दिया है। शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2970 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें