फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद जिले में फिर निकला कोरोना संक्रमित, विदेश से आया युवक निकला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में चार दिन के राहत के बाद एक बार फिर कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बुधवार को सऊदी अरब से आए एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2967 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक तीन साल पहले सऊदी अरब में कार्य करने गया था। युवक सऊदी अरब में जेसीबी चालक का कार्य करता था। 29 फरवरी को युवक तीन साल बाद अपने घर आया। इसके बाद उसने धमोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराई थी। जिसकी बुधवार को रिपोर्ट आई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने युवक से संपर्क कर होम आइसोलेट कर दिया है। उधर, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, बुधवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2967 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले दो हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें