रामपुर। सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में बुधवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह कोर्ट में नहीं पहुंचे। हालांकि, वादी मुकदमा कोर्ट पहुंचे थे। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा सांसद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें अब्दुल्ला आजम की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। बुधवार को इस मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य से जिरह होनी थी, लेकिन वो कोर्ट में नहीं पहुंचे। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख तय की है।