फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गांवों में जाकर गिनाईं कांग्रेस की उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेसियों ने जयभारत महासंपर्क अभियान के तहत गांवों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना। केंद्र और राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में भी लोगों को बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेसियों ने न्याय पंचायत स्तर पर महासंपर्क अभियान चलाया। जिलेभर में चले अभियान में कांग्रेस नेताओं ने सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक गांवों में घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस पार्टी का संदेश दिया। दोपहर के बाद ग्रामीणों से मेरा गांव, मेरा देश का संवाद किया। जिसमें खेती किसानी और गांव के समाज की चर्चा की। लोगों की समस्याओं को भी जाना। शाम को गांवों के प्रधान और बीडीसी सदस्य से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई। खाता नागलिया में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है किसान विरोधी कृषि कानून लाकर सरकार ने साबित कर दिया कि सरकार उद्योगपतियों के हाथ गिरवी है। सैंजनी नानकार में प्रदेश महासचिव नोमान खां, असलम मियां ने जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस देशहित में काम करती है। मौजूदा राजनीति देश के लिए खतरा बन गई है। इस दौरान अकबर अली, रामगोपाल सैनी, विपिन रुहेला, मेहरबान अली आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें