फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया प्याऊ का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर नागरिक समाज की ओर से शहर के कोसी मंदिर मार्ग, रजा लाइब्रेरी, हामिद इंटर कॉलेज के पास, रोशन बाग और पनवड़िया ओवर ब्रिज के निकट निर्मित कराए गए प्याऊ का मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि रामपुर शहर प्याऊ के शहर के रूप में जाना जाता है। रामपुर नागरिक समाज संस्था इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। संस्था के सतीश भाटिया द्वारा प्याऊ निर्मित कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। इसके बाद मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के साथ बैठक करके विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें