फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां ने नेताजी और मेरे बीच दूरियां कम कराईं ः अखिलेश

Thu, 09 Feb 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
किला मैदान में सपा की जनसभा को संबोधित करते सीएम। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सूबे कद्दावर मंत्री आजम खां की खूब तारीफ की। उन्होंने नेताजी और उनके बीच की दूरियों को कम करने से लेकर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों तक में आजम की भूमिका की सराहना की। सपा कांग्रेस गठबंधन पर भी उन्होंने कहा कि यूपी में हाथ का सहारा मिलकर साइकिल तेज दौड़ेगी। रामपुर की बात तो बात ही अलग है आजम के रहते चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने जिले को आदर्श जिला बनाने की बात को फिर से दोहराकर लोगों को अपनी ओर झुकाने की कोशिश की।

अखिलेश बुधवार को रामपुर में थे। चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने आजम खां की खूब तारीफ की।  कहा कि कुछ समय तक उन्हें लग रहा था कि साइकिल बच भी पाएगी या फिर नहीं। ऐसे में आजम खां ही थे जिन्होंने नेताजी से दूरियां कम कराईं। नेताजी हमसे बहुत नाराज थे तब भी आजम खां ने नेताजी को मनाया। कहा कि आजम ने शहर को खूब चमकाया। उन्होंने एक बार फिर पूरे जिले को आदर्श जिला बनाने का वादा भी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हाथ का साथ पाकर अब साइकिल तेज दौड़ेगी। कांग्रेस से गठबंधन किया है। हमें रामपुर की कोई चिंता नहीं है। रामपुर की बात ही अलग है। आजम के रहते हमें कोई चिंता नहीं हैं। उन्होंने अब्दुल्ला आजम की भी तारीफ की। कहा कि आजम ने नेताजी के साथ काम किया। सरकार आई तो वह अब्दुल्ला के साथ मिलकर काम करेंगे तो अच्छा लगेगा। कहा कि आजम खां ने भरोसा दिया है कि रामपुर में सौ फीसदी सपा के पक्ष में फैसला होगा। इस मौके पर आजम ने भी पार्टी हुए विवाद को सुलझाने में पुल की भूमिका निभाने की बात कही। कहा कि वह इस तरह का काम करते रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें