फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के पहले दिन पहुंचे स्कूल, कोरोना की दिक्कतों को दूर करेगी गतिविधियों की बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई। ऐसे में तमाम बच्चे कोरोना संक्रमण के कारण करीब दो साल बाद स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पुराने सहपाठियों से बात की। एक-दूसरे से मुलाकात की तो बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्ले ग्रुप में भी बच्चों ने स्कूल पहुंचकर न सिर्फ एक बार कक्षाओं का रूख किया बल्कि, मौज-मस्ती भी की।
विज्ञापन

कुछ बच्चों से बात की गई तो सभी का कहना था कि घर में बैठे बोर हो गए थे। खेलकूद से दूर हो रहे थे। अब मन लगाकर अच्छे से पढ़ाई करेंगे। घरों में रहने के कारण बच्चों की भी लगभग सभी एक्टिविटी बंद हो गई थीं। इससे बच्चों की मनोस्थिति और शारीरिक स्थिति कमजोर हो गई थी। बच्चों में कई प्रकार की समस्या देखने मिली थी। परीक्षा के समय खुले स्कूल और अभी नये सत्र से स्कूल खुलने के बाद बच्चों का मन भी प्रसन्न हो गया। वहीं दूसरी ओर बच्चों को स्कूल में देखकर शिक्षक भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें