रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक एक जनवरी 2022 के आधार पर निधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसके दृष्टिगत मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम विद्यालयों में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उपजिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष मीना ने बताया कि कैंप के दौरान संबंधित विद्यालयों के नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय लेखपाल, संबंधित सुपरवाईजर, बीएलओ उपस्थित रहकर 18-19 वर्ष के छात्रों के फार्म भरवाएंगे। फार्म भरने के बाद फार्म आरके कार्यालय में प्राप्त कराएंगे। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज, नेहरू नगर पालिका कन्या इंटर कालेज, सुंदर लाल इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, शम्सी गर्ल्स इंटर कालेज, शिव इंटर कालेज, बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज, वीरागंना अवंतीबाई इंटर कालेज थूनापुर, वेद प्रकाश इंटर कालेज मुरसैना, हसरत इंटर कालेज खौद, श्री रामचन्द्र सिंह मैमोरियल इंटर कालेज, शिव चन्द्रावती मैमोरियल कन्या इंटर कालेज अजीतपुर, रामपुर नेशनल इंटर कालेज, बिहारी लाल इंटर कालेज खंडिया, हॉली चाइल्ड इंटर कालेज किशनपुर पनचक्की, जवाहर पब्लिक इंटर कालेज शाहजादनगर, सनवें एंथनी सीनियर सेकेंड्री, ईस्टवेस्ट पब्लिक स्कूल, ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, जैन इंटर कालेज, गौरी नंदन इंटर कालेज मिलक निब्बी सिंह, श्री राम इंटर कालेज पंजाबनगर, रामलीला पब्लिक इंटर कालेज, श्री हरि इंटर कालेज एवं रजा इंटर कालेज चमरौआ में मतदाता जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने गठित टीमों को निर्देशित किया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य स्वयं उपस्थित होकर सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति कराएं। सभी एक जनवरी 2022 को 18-19 से ऊपर के विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेज फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि संलग्नकर फार्म भरवाना सुनिश्चित करेंगे।