फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत से गिरकर राज मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की छत से गिरे राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के हसमत गंज गांव निवासी गेंदनलाल (45) राजमिस्त्री का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह राजमिस्त्री गांव में ही शंकरलाल के मकान में कार्य कर रहा था। निर्माणाधीन मकान में करीब 30 फीट ऊंचाई पर लिंटर का ढूला खोला जा रहा था। इसी दौरान राजमिस्त्री तीसरी मंजिल से गिर गया। खून से लथपथ राज मिस्त्री को जमीन पर गिरा देखा तो मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन गांव के निजी चिकित्सक के पास राज मिस्त्री को उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में राज मिस्त्री की मौत हो गई। अजीमनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें