फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंची बारात, दूल्हा परिवार समेत गायब 

Sat, 31 Dec 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मसवासी/ रामपुर
विज्ञापन
दुल्हन के घर सजा दहेज का सामान । अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चाऊ पुरा में दुल्हन के घर बारात नहीं पहुंची जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया। दूल्हा अपने परिवार समेत घर में ताला बंद कर गायब हो गया। जिससे लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। 

 नगर के मोहल्ला चाऊ पुरा में अनवर शाह के पुत्र मोहम्मद कासिम का रिश्ता पड़ोस के ही एक व्यक्ति की पुत्री के साथ तय हुआ था। 30 दिसंबर को बरात आनी थी। दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार तैयारी में जुट गए। बारात के स्वागत और खाना भी तैयार किया गया।  शुक्रवार की दोपहर तक बरात दुल्हन के द्वार नहीं पहुंची। दुल्हन पक्ष के सभी लोग जुमे की नमाज अदा करने मस्जिद पहुँचे थे कि मौका पाकर दूल्हा समेत उसके अन्य परिजन घर में ताला लगा कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के लोग जब नमाज पढ़ कर लौटे और बारात का इंतजार कर रहे थे। तब मोहल्ले के लोगों ने देखा कि दूल्हा के घर ताला लगा है। जिससे दुल्हन पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। वार्ड सभासद मोहम्मद सुलेमान दुल्हन के पिता को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और मामले से अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें