फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की किल्लत तो कहीं कस्टमर ही गायब

Fri, 30 Dec 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी कतार नहीं दिखी। लोगों ने आसानी से लेनदेन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

कहीं कैश की किल्लत तो कहीं कैश लेने वाले कस्टमर ही गायब। यह तस्वीर गुरुवार को कई बैंकों में दिखी। कई बैंकों में कैश न मिलने से लोग परेशान दिखे। हालांकि कई बैंकों में कैश भी था,लेकिन कस्टमर आसानी से इसे हासिल कर रहे थे। कई  एटीएम के दरवाजे खुलने के बाद राहत की सांस लेेते हुए लोग दिखे। 

नोटबंदी  के पचास दिन पूरे होने को हैं। नोटबंदी के बाद दिक्कतें लगातार बढ़ी रही  हैं। कैश की कमी ने लोगों को पूरी तरह परेशान करके रख दिया है।  कैश को लेकर हंगामे और मारपीट का दौर अभी तक जारी है।  अब पचास दिन पूरे होने को हैं,मगर इस बीच राहत भर भी तस्वीर गुरुवार  को  सामने आई। राहत भरी तस्वीर इस तरह की है कि बैंकों मेंकतार  कम  दिखी। हालांकि कई बैंकों में कैश ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 कैनरा बैंक में सुबह के वक्त कैश नहीं था। इसके अलावा यूनियन बैंक, बैंक आफ पटियाला में कैश न होने की वजहसे लोग परेशान जरूर दिखे,लेकिन बैंक  आफ बड़ौदा और स्टेट बैंक आफ इंडिया,ओरियंटल बैंक, एचडीएफसी  समेत कई अन्य ब्रांच में कैश भी था,लेकिन कतार भी कुछ खास लंबी नहीं थी। लोग आसानी से कैश हासिल करते हुए नजर आ रहे थे। यहां पर कैश को लेकर आपाधापी नजर  नहीं आई। एटीएम की भी स्थिति में सुधार दिखा। कई एटीएम गुरुवार को चालू दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें