फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: संदिग्ध मौत के 48 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 30 Jul 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। गांव अकबराबाद निवासी 30 वर्षीय जसीम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के करीब 48 दिन बाद बुधवार को प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार टांडा, सीओ टांडा और प्रभारी निरीक्षक टांडा की निगरानी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

जसीम दढ़ियाल में काशीपुर मार्ग पर मिलन बैंक्वेट हॉल के सामने किराए के कमरे में रहता था। 11 जून को वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला था। सूचना मिलने पर उसके भाई मोबीन उसे काशीपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अकबराबाद के कब्रिस्तान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतक के भाई मोबीन ने बताया कि चार भाइयों और चार बहनों में जसीम तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व टांडा के मोहल्ला टनडोली निवासी सलमा से हुई थी। उनका तीन वर्ष का एक बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। कुछ दिन पहले दोनों दढ़ियाल में मिलन बैंक्वेट हॉल के सामने किराए के कमरे में रहने लगे थे।
विज्ञापन

मौत की परिस्थितियों को लेकर परिवार में शक होने पर मृतक का भाई वसीम, जो काम के सिलसिले में बिहार में रहता है, गांव पहुंचा और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने तथा मौत का सही कारण पता लगाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजी। जिलाधिकारी ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए तहसीलदार टांडा और सीओ टांडा को नामित किया।
बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस दौरान तहसीलदार टांडा निश्चय कुमार, सीओ टांडा पंकज पंत, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ टांडा पंकज पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें