फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में भाजपा की मुन्नी देवी, तो स्वार में निर्दलीय शाहीन युसूफ बनीं ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद/स्वार (रामपुर)। शाहबाद एवं स्वार विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दोपहर तीन बजे तक हुआ, जबकि इसके बाद मतगणना हुई। शाहबाद से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी 21 वोटों से जीतने में कामयाब रहीं, जबकि स्वार में निर्दलीय प्रत्याशी शाहीन युसूफ ने 72 वोटों से जीत हासिल की। विजेता की घोषणा होने के बाद एआरओ ने जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान होना था। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। पूर्वाहन 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाहबाद में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर की पत्नी मुन्नी देवी को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि, निर्दलीय के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजरानी व उनकी बेटी आरती चुनावी मैदान में उतरीं थीं। शाहबाद में सभी 150 क्षेत्र पंचायत सदस्यों अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें 85 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी जीत गईं। उनकी प्रतिद्वंदी राजरानी को 64 वोट मिल सके, जबकि आरती को कोई वोट नहीं मिला और एक मत निरस्त हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व रामभरत तिवारी, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
वहीं, स्वार विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें पूर्व विधायक अली युसूफ अली की पत्नी शाहीद युसूफ, आलिम, फूल जहां व सर्वेश कुमार शामिल हैं। चारों प्रत्याशी निर्दलीय थे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हुआ। ब्लॉक में 199 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, जिन्हें अपना वोट डालना था। किन्तु, दोपहर तीन बजे तक 195 सदस्य ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसमें शाहीन युसूफ को 131 वोट प्राप्त हुए। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी सर्वेश कुमार को 59 वोट प्राप्त हुए। आलिम को शून्य एवं फूल जहां को तीन वोट प्राप्त हो सके। इस पर शाहीन युसूफ 72 वोटों जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। स्वार में भी दो सदस्यों के वोट निरस्त हो गए। बाद में एआरओ ने विजेता को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक साहब सिंह, पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने मतदान एवं मतगणना का जायजा लिया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें