फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Wed, 12 Aug 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। सुबह करीब 11 बजे तमाम भाजपा कार्यकर्ता नैनीताल हाईवे स्थित पटेल चौक पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।
तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे लगाते हुए नैनीताल रोड, शनिवार की बाजार होते हुए महर्षि वाल्मीकि चौक पहुंचे। यहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कैनाल रोड, पंजाबी कॉलोनी, सिनेमा रोड होते हुए यात्रा नगर के मुख्य चौराहे स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पहुंची। यहां महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को मजबूत करता है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति का संदेश देना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौर्य, श्रेया मदान, नगर अध्यक्ष अंगनलाल राजपूत, मधुबाला गूगलानी, शंभू रावत, सजल नायर, लोकेंद्र चौधरी, रीता गौतम, राजीव अग्रवाल आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें