फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता व संगठन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। ये दोनों ही पांच साल तक अनवरत तरीके से कार्य करते हैं। जब चुनाव आते हैं, तो प्रत्याशी बाद में घोषित होता है। जो भी प्रत्याशी बनता है, वोट उसे नहीं, बल्कि पार्टी केे लिए मिलते हैं।
विज्ञापन

नगर स्थित पैलेस में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है। पांच वर्ष तक अनवरत संगठन के कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करते रहते हैं। वह पार्टी के लिए सक्रिय रूप से निष्ठापूर्वक कार्य करके पार्टी की नीतियों रीतियों का निर्वाहन करते हैं। पार्टी जब प्रत्याशी के नाम की घोषणा करती है, तब प्रत्याशी सामने आता है और जनता मुख्य रूप से पार्टी के नाम पर वोट करती है। कार्यकर्ता एवं संगठन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ हैं। कहा कि लोकसभा उपचुनाव में रामपुर के विकास के लिए जनता को बहुत सोच समझकर निर्णय लेना है। यह ध्यान रखना है कि मतदान के दिन जिला छोड़कर न जाएं और अपने मत का अवश्य प्रयोग करें। इससे पूर्व पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय एवं कार्यक्रम का प्रस्तावना रखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, राजू कालरा, अनुज सक्सेना, राजीव मांगलिक, श्रीष गुप्ता, कमल सक्सेना, विवेक रोहेला, देवेश गुप्ता, प्रमोद आहूजा, अवधेश शर्मा, पारूल अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, सविता सक्सेना, सुबोध श्रीवास्तव, शकुंतला लोधी, विकास दिक्षित, दिनेश शर्मा प्रभात अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें