रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हैं। 30 स्टार प्रचारकों की सूची में नकवी का नाम आने के बाद अब वह प्रचार की कमान संभालेंगे।
विधनासभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार शुरु हो चुका है। इस वक्त कोरोना की वजह से जनसभाएं नहीं हो रही हैं, लेकिन सियासी दलों को उम्मीद है कि जल्द ही जनसभाएं व अन्य तरीके से प्रचार करने की अनुमति चुनाव आयोग द्वारा मिल सकती है। चुनाव प्रचार के लिए चुनाव आयोग ने विस्तृत गाइड लाइन जारी कर रखी हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के प्रचार के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में जहां पहले स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल है। सूची में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का नाम भी शामिल है। अब यही स्टार प्रचार पहले व दूसरे चरण में प्रचार की कमान संभालेंगे। संवाद